अस्पताल में भर्ती बहनों के बीच पहुंचकर उनका हाल पूछा,खुशियां बांटी.. एक पेड़ मां के नाम का लगाया,भाजपा नेत्री ने कुछ इस तरह मनाया जन्मदिन, बोली यह पल…

धमतरी 16 सितंबर 2024। वैसे तो हर किसी का जन्मदिन की तारीख उनके अपने लिए बेहद खास होता है, लोग किसी ना किसी तरीके से अपना बर्थडे को खास और यादगार बनाना चाहते है, लिहाजा लोग अलग, अलग तरीके से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते है।

Telegram Group Follow Now

 

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मिडिया सह प्रभारी एवं भाजपा मंडल नगरी की महामंत्री चेलेश्वरी साहू ने एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया,इस दौरान सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती मरीज, बहनों के बीच पहुंचकर फल वितरण किए और उनके साथ वक्त बिताया .. उनका हाल पूछकर जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना की, इस दौरान महिलाओं ने भी भाजपा नेत्री को उनके अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि धन्यवाद दीदी आप हमारे बीच आई हमें बहुत अच्छा लगा।

 

वहीं चेलेश्वरी साहू ने बताया कि लोग अगल, अलग तरीके से अपने जन्मदिन की खुशियां मनाते है,मैंने एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण किया और अस्पताल में भर्ती बहनों के साथ समय व्यतीत कर उनसे बातचीत किया उनका हॉल पूछा,उनके साथ खुशियां साजा और अपना जन्मदिन मनाया, यह पल मेरे लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया।

जरा ध्यान दें ! अचानक हो गए है हाथ के बाल खड़े...हलके में न ले , कभी भी हो सकती है मौत!
NW News