Realme 14T भारत में 25 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स, फीचर्स और कलर वेरिएंट्स

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 14T की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह डिवाइस 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके डिज़ाइन, कलर ऑप्शन्स और उपलब्धता से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की हैं।.

Realme 14T भारत में 25 अप्रैल को होगा लॉन्च

Realme 14T
Realme 14T

लॉन्च डेट और उपलब्धता:

Realme 14T को 25 अप्रैल को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसे Flipkart और Realme India के ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

कलर ऑप्शन्स:

यह स्मार्टफोन तीन शानदार रंगों में लॉन्च होगा:

  • साटन इंक (Satin Ink)

  • सिल्कन ग्रीन (Silken Green)

  • वायलेट ग्रेस (Violet Grace)

स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन:

Realme 14T को एक स्लिम प्रोफाइल के साथ पेश किया जाएगा जिसकी मोटाई सिर्फ 8.8mm होगी। स्मार्टफोन का डिज़ाइन प्रीमियम लुक देता है और यह पहले से लॉन्च हो चुके Realme 14 Pro और Realme 14x 5G की लाइनअप में नया जोड़ होगा।

Related Articles