Redmi का नया फोन टीज, पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Redmi भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन को कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टीज कर दिया है। जिससे स्मार्टफोन के कैमरे का संकेत मिलता है। इसे ‘2025G’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत भी कम होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं अपकमिंग फोन की पूरी डिटेल।

कंपनी ने इस फोन का सिर्फ टीजर जारी किया है। लॉन्च और फोन के नाम के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। हालांकि एक टिपिस्टर ने कहा कि फोन Redmi 14C 5G के नाम से भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 14C चीनी Redmi 14R 5G का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है। इसे अक्टूबर में गीकबेंच पर भी देखा गया था। लिस्टिंग से स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर की पुष्टि हुई थी।

डिवाइस में 1640×720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.88 इंच की डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 13MP के रियर कैमरे और 5MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी शामिल है।

इसके अलावा, शाओमी अपने घरेलू बाजार में Redmi Turbo 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें हाल ही में पेश किया गया Dimensity 8400 प्रोसेसर है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच LTPS OLED डिस्प्ले के साथ एंट्री ले सकता है। इसमें 6,550mAh की बड़ी बैटरी और ग्लास बैक फिनिश वाला प्लास्टिक फ्रेम होने की उम्मीद है। इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में POCO F7 के नाम से रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है।

Related Articles