हेडलाइन

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक खत्म: वेतन विसंगति, प्रमोशन व सीधी भर्ती को लेकर मंत्री ने ली जानकारी, अधिकारियों को दिये तत्परता से कार्य के निर्देश

रायपुर 18 जून 2024। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक खत्म हो गयी है। करीब दो घंटे तक बैठक चली। बैठक में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के वो तेवर नहीं दिखे, जो अमूमन बैठक में उनके दिखते हैं। ज्यादातर मामलों को उन्होंने ये कहकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे दिखवा लीजिये। मंत्री पद से कल इस्तीफे की आ रही खबरों के बीच ये समीक्षा बैठक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ली। बैठक में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभाग की सारी गतिविधियों की जानकारी ली।

प्रमोशन को रफ्तार देने का उन्होंने शिक्षा सचिव को दिया। इस दौरान विभाग की तरफ से चल रही योजनाओं की जानकारी भी मंत्री को दी गयी। मंत्री ने प्रमोशन को लेकर जानकारी ली, जिसके बाद उन्हें ये बताया गया कि सीनियरिटी लिस्ट की दावा आपत्ति के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। वहीं सीधी भर्ती के पदों को जल्द से जल्द भरने के भी निर्देश मंत्री ने दिये।

वेतन विसंगति के मुद्दे पर मंत्री ने जानकारी ली। जिसके बाद विभाग की तरफ से वेतन विसंगति को लेकर बनायी गयी कमेटी के संदर्भ में मंत्री को जानकारी दी गयी। जिसके बाद मंत्री अन्य एजेंडे पर आगे बढ़ गये। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग का काम काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए अधिकारियों को अपना इसमें हंड्रेड परसेंट देना चाहिये। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए विभाग की तरफ से जो भी काम हों, उसे त्वरित गति से पूरा किया जाना चाहिये। उन्होंने साइकिल वितरण और गणवेश के बारे में भी जानकारी ली।

Back to top button