CG-बस में लूट : छत्तीसगढ़ से ओड़िशा जा रही बस में लूट, हथियार की नोंक पर हुई वारदात

सरायपाली 15 सितंबर 2024। झारखंड से ओड़िशा जा रही बस में लूट की घटना हुई है। पिस्टल की नोंक पर यात्रिय़ों के साथ लूट की वारदात की गयी है। जानकारी के मुताबिक बस रायपुर से बरगढ की ओर जा रही थी। इस दौरान यात्री बस को बीती रात डकैतों ने अपना शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक झिलमिला चौक में ये पूरी घटना को अंजाम दिया गया है।

Telegram Group Follow Now

लूटेरों ने बस रोककर फ़िल्मी स्टाईल मे पिस्टल की नोक में लूट की घटना की। लूट की जानकारी घटना के बाद पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महासमुंद पुलिस ये बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 नग कट्टा, 17 नग कारतूस, 02 नग मोटर साइकिल, 01 नग मोबाईल तथा लूट किया गया नगदी रकम 7200 रूपये बरामद किया है। सायबर सेल एवम थाना सरायपाली पुलिस की सयुक्त कार्यवाही की है।

शिक्षिका ने दी जान, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मोटी व बदसूरत कहकर करता था प्रताड़ित
NW News