Samsung ने लॉन्च किए Galaxy M16 और Galaxy M06 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M16 और Galaxy M06 लॉन्च कर दिए हैं। खास बात यह है कि Galaxy M06 को अब 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे यह किफायती सेगमेंट में एक बेहतर विकल्प बन सकता है। दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं और इनमें दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy M16 और Galaxy M06 5G

Samsung
Samsung

Samsung Galaxy M16 और M06 की कीमत और उपलब्धता

  • Samsung Galaxy M16 की शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है।
  • Galaxy M06 की कीमत ₹9,499 से कम रखी गई है।
  • Galaxy M16 तीन रंगों में उपलब्ध होगा – Mint Green, Blush Pink और Thunder Black।
  • Galaxy M06 दो रंगों में मिलेगा – Sage Green और Blazing Black।
  • इन स्मार्टफोन्स को Amazon India, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
  • Galaxy M16 की सेल 5 मार्च से और Galaxy M06 की सेल 7 मार्च से शुरू होगी।

Samsung Galaxy M16 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung
Samsung
  • डिस्प्ले: 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ।
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 SoC।
  • रैम और स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज, microSD कार्ड सपोर्ट।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर आधारित Samsung UI, 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट।
  • कैमरा:
    • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी + 5MP अल्ट्रा वाइड + 2MP मैक्रो लेंस।
    • फ्रंट कैमरा: 13MP सेल्फी कैमरा।
  • बैटरी: 5,000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
  • अन्य फीचर्स:
    • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर।
    • 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, NFC, और GPS।


Related Articles