हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

Sansad Vijay baghel Biography In hindi: सांसद विजय बघेल का जीवन परिचय, बीजेपी में ओबीसी का बड़ा चेहरा

Sansad Vijay baghel Biography In hindi खेल के प्रति विशेष रूची रखने वाले कबड्डी के माहिर खिलाड़ी किसान घर जन्में विजय बघेल को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। विजय बघेल का जन्म स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त 1958 को दुर्ग जिले के उरला गांव में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. नम्मूलाल बघेल और माता का नाम स्व. सत्यभामा बघेल है। उन्होंने छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय रायपुर में बी कॉम की पढ़ाई की। विजय बघेल का विवाह 23 जून 1985 को रजनी बघेल का साथ हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।

राजनीति के अलावा विजय बघेल कृषि और जेसीबी का भी व्यवसाय करते हैं। अभी वह दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेक्टर 5 में रहते है। विजय बघेल को खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक क्रियाकलाप एवं जन सेवा में भी रुचि है। कबड्डी में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक और रजत पदक भी हासिल किया है। इस सबसे हटकर सांस्कृतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने कार्य करते हुए कुर्मी समाज के लिए सम्मेलन का आयोजन करने के साथ ही नेत्रदान शिविर, आदर्श विवाह का आयोजन भी उन्होंने किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2000 में भिलाई नगर परिषद में स्वतंत्र निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत हासिल की थी। जिसके बाद 2003 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की ओर से पाटन विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और फिर वह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में कदम रखा। जिसके बाद फिर से 2008 में राजनीतिक दांव आजमाया और एक बार फिर पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा
जिसमें विजय बघेल ने 7843 वोटो से भूपेश बघेल को हराकर विधायक बने। विधायक रहने के साथ ही विजय बघेल को गृह, जेल, सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन का संसदीय सचिव बनाया गया।

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर वह भाजपा की ओर से पाटन विधानसभा के प्रत्याशी बनाये गये जिसमें उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को भाजपा ने दुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिमा चंद्राकर को प्रत्याशी के रूप में उनके सामने खड़ा किया। जिसमें विजय बघेल ने प्रतिमा चंद्राकर को 3 लाख से अधिक वोट से हराकर पहली बार सांसद बने। चुनाव जीतने के बाद उन्हें 13 सितंबर 2019 से जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य बनाया गया। वर्ष 2023 में एक बार फिर भाजपा की ओर से एक बार फिर पाटन विधानसभा के लिए उम्मीदवार के तौर पर विजय बघेल को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतारा लेकिन उसमें भी उन्हें भूपेश बघेल से हार का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में वह दुर्ग लोकसभा सांसद होने के अलावा इस्पात मंत्रालय परमर्शदात्री समिति और जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं। विजय बघेल 2007 में हुए दुर्ग जिले के स्काउट संघ के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवा मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के महामंत्री भी रहे।

Back to top button