SEBI को मिला नया बॉस! तुहिन कांत पांडे संभालेंगे पदभार, जानिए कितनी होगी सैलरी

SEBI को मिला नया बॉस :  केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे और 28 फरवरी को मौजूदा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे। तुहिन कांत पांडे 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और मोदी सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में गिने जाते हैं। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं।

SEBI को मिला नया बॉस


कौन हैं तुहिन कांत पांडे?

1987 बैच के IAS अधिकारी (ओडिशा कैडर)
मोदी सरकार के सबसे व्यस्त सचिवों में शामिल
7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव नियुक्त हुए
वर्तमान में केंद्र सरकार में चार अहम विभागों की जिम्मेदारी

सेबी प्रमुख के तौर पर क्या होगी तुहिन की भूमिका?

SEBI भारत की शेयर बाजार और वित्तीय बाजार नियामक संस्था है, जिसका काम स्टॉक एक्सचेंज, निवेशकों और कंपनियों के बीच संतुलन बनाए रखना है। तुहिन कांत पांडे अब SEBI के नए अध्यक्ष के रूप में वित्तीय बाजारों को और पारदर्शी और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कितनी होगी नए सेबी प्रमुख की सैलरी?

सरकार ने सेबी अध्यक्ष के लिए ₹5,62,500 प्रति माह वेतन तय किया है, जो केंद्र सरकार के सचिव के वेतन के बराबर होगा। अगर वे सरकारी घर और कार नहीं लेते हैं, तो पूरी सैलरी कैश में मिलेगी।

Related Articles