शैलेश पांडेय ने की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात, महाराष्ट्र चुनाव के आब्जर्बर सिंहदेव से भी मिले
रांयपुर 14 नवंबर 2024। पूर्व विधायक शैलेष पांडेय इन दिनों महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र में चुनाव कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में शैलेष पांडेय ने पुणे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महाराष्ट्र चुनाव में आब्जर्बर की भूमिका निभा रहे टीएस सिंहदेव सिंह से मुलाकात की।