क्या चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए….जानें स्किन पर क्या होगा इसका असर

रायपुर 9 सितंबर 2024 निखरी त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। स्किन की देखभाल के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या रोजाना स्किन पर नारियल तेल लगाना चाहिए? ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना नारियल तेल लगाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है या नहीं।

नारियल तेल लगाना सही या गलत?
नारियल तेल लगाना सही है। नारियल तेल के इस्तेमाल से स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। नारियल तेल में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पिंपल्स, एक्जिमा और त्वचा की सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नारियल तेल स्किन को हानिकारक किरणों से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।

नारियल तेल के फायदे
ड्राई स्किन से छुटकारा
बदलते मौसम की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज कर ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है। ऐसे में रोजाना नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।
ग्लोइंग त्वचा
चेहरे को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन ग्लोइंग होती है।
डॉर्क स्पॉट्स से छुटकारा
कई बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल से मालिश करें। ऐसा करने से जल्द आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

"स्नातकोत्तर नहीं, स्नातक ही प्रमोशन के लिए जरूरी अहर्ता" हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, विषय आधारित पदोन्नति निरस्त कर स्नातक उत्तीर्ण की पदोन्नति की मांग
NW News