Automobile

Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, पेट्रोल वेरिएंट्स की अधिक डिमांड, जाने सभी जानकारी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra&Mahindra की सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी लॉन्च के पहले महीने में बिक्री 10,000 यूनिट्स से अधिक की रही है। कंपनी ने 26 मई को इसकी डिलीवरी शुरू की थी। XUV 3XO 10,000 यूनिट्स की सेल्स तक सबसे तेजी से पहुंचने वाली SUV में शामिल होगी।

Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, पेट्रोल वेरिएंट्स की अधिक डिमांड, जाने सभी जानकारी

इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले महीने महिंद्रा ने इसके एंट्री-लेवल M1, MX2 और MX2 Pro वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू की थी। इसके अन्य वेरिएंट्स की डिलीवरी इस महीने शुरू की गई है। इसके बाद XUV 3XO की सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है। XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी। इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली थी। इसे नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से है।

Read more : VIDEO-बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर, राजभवन ने जारी की अधिसूचना, आज सुबह डिप्टी सीएम के बयान से मची थी सनसनी

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, पेट्रोल वेरिएंट्स की अधिक डिमांड, जाने सभी जानकारी

SUV सेगमेंट में महिंद्रा के पास Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV हैं। कंपनी की Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स – Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है।

Back to top button