Tata Curvv Smart Diesel : सिर्फ 2 लाख की डाउन पेमेंट पर घर लाएं यह शानदार Coupe SUV, जानिए कितनी बनेगी EMI

Tata Curvv Smart Diesel : Tata Motors की नई कूप स्टाइल SUV Tata Curvv भारतीय बाजार में काफी चर्चा में है। खासतौर पर इसका Smart Diesel बेस वेरिएंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अगर आप भी इस दमदार और स्टाइलिश SUV को घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद आपको हर महीने कितनी EMI (ईएमआई) देनी होगी।
Tata Curvv Smart Diesel : सिर्फ 2 लाख की डाउन पेमेंट

Tata Curvv Smart Diesel की कीमत
Tata Curvv के डीजल वेरिएंट का Smart ट्रिम भारत में ₹11.50 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹13.30 लाख तक पहुंच जाती है, जिसमें शामिल हैं:
रजिस्ट्रेशन टैक्स: ₹1.12 लाख
इंश्योरेंस: ₹51,000
TCS चार्ज: ₹11,499
फाइनेंस प्लान: सिर्फ ₹2 लाख की डाउन पेमेंट
अगर आप इस गाड़ी को ₹2 लाख की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो बाकी की रकम यानी करीब ₹11.30 लाख का लोन बैंक से लेना होगा।
मान लीजिए बैंक आपको यह लोन 9% ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए देता है, तो आपकी मासिक किस्त (EMI) होगी लगभग:
EMI = ₹18,188 प्रति माह
क्यों खरीदें Tata Curvv Smart Diesel?
कूप स्टाइल बॉडी डिजाइन
दमदार डीजल इंजन
स्टाइलिश और प्रीमियम इंटीरियर
शानदार माइलेज और रोड प्रेसेंस