Automobile

Tata का नया आविष्कार, ऑटोमेटिक वेरिएंट में लॉन्च हुई CNG कारें

बाजार में टाटा मोटर्स ने टियागो iCNG और टिगोर iCNG को AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ पेश किया है। ऐसा करके टाटा देश की पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है जिसने CNG पावरट्रेन के लिए स्वचालित गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध कराया है। अगर कीमत की बात करें तो Tata Tiago CNG AMT 7.90 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत तो वहीं Tigor CNG AMT 8.85 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में आपको मिल जाएगी।

Tata का नया आविष्कार, ऑटोमेटिक वेरिएंट में लॉन्च हुई CNG कारें

Tata Tiago CNG AMT and Tigor CNG AMT वेरिएंट की जानकारी
टियागो iCNG AMT के तीन वेरिएंट्स – XTA CNG, XZA+ CNG और XZA NRG वेरिएंट को बाजार में उतारा गया है। वहीं Tigor CNG AMT के दो वेरिएंट्स – XZA CNG और XZA+ CNG वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया हैं। कंपनी दावा कर रही है कि टियागो सीएनजी और टिगोर सीएनजी दोनों के एएमटी वेरिएंट की क्षमता 28.06 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करने की है।

Read more: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से इन नामों पर लग सकती है मुहर, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई विधायकों का नाम शामिल

Tata Tiago CNG AMT वेरिएंट के हिसाब से कीमत डिटेल्स
Tata Tiago CNG XTA- 7,89,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Tata Tiago CNG XZA+ – 8,79,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Tata Tiago CNG XZA+ DT- 8,89,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Tata Tiago CNG एक्सजेडए एनआरजी – 8,79,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Tata Tigor CNG AMT वेरिएंट के हिसाब से कीमत डिटेल्स

Tata Tigor CNG XZA- 8,84,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Tata Tigor CNG XZA+ – 9,54,900 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Tata का नया आविष्कार, ऑटोमेटिक वेरिएंट में लॉन्च हुई CNG कारें

Read more: पुलिस ट्रांसफर: बड़ी संख्या में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सउनि सहित आरक्षकों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें सूची…

Tata Tiago CNG AMT and Tigor CNG AMT इंजन की पूरी डिटेल्स
कंपनी की तरफ से इन दोनों कारों के पावरट्रेन स्पेक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टियागो सीएनजी और टिगोर सीएनजी दोनों में ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। जो सीएनजी पर 73 बीएचपी की अधिकतम पावर और 95 एनएम का पीक टॉर्क बनाती है। इसमें एएमटी के अलावा कंपनी ने 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी ऑफर किया है। इन दोनों आकर्षक लुक वाली कारों को कई कलर ऑप्शन्स के साथ बाजार में उपलब्ध कराया गया है। वहीं कंपनी ने इनमें कई आधुनिक फीचर्स को भी इनस्टॉल किया है।

 

 

 

Back to top button