हेडलाइन

शिक्षक गिरफ्तार: महिला कर्मचारी से अश्लील बातें करने वाला शिक्षक अरेस्ट, ट्रेनिंग की सूचना के लिए महिला कर्मचारी ने किया कॉल, तो कॉल कर….

रायगढ़ 4 जुलाई 2024। महिला कर्मचारी से गंदी-गंदी बातें करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये मामला चुनाव के दौरान का है, जब चुनाव संबंधी सूचना के लिए निर्वाचन कार्यालय की महिला कर्मचारी ने शिक्षक को फोन किया था। सूचना देने के बाद महिला कर्मचारी ने फोन रख दिया, लेकिन शिक्षक उस महिला के पीछे ही पड़ गया। जिस फोन नंबर से कॉल आया था, उस नंबर पर ही शिक्षक लगातार कॉल करने लगा और गंदी-गंदी बातें करने लगा।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

सहायक शिक्षक का नाम ताराचंद पटेल है। इस मामले में महिला कर्मचारी ने शिक्षक पर FIR के निर्देश दिये थे। FIR के बाद से आरोपी शिक्षक फरार था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 1 मई को महिला ने चुनाव की ट्रेनिंग के लिए आरोपी सहायक शिक्षक को फोन किया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था, उसकी पतासाजी की जा रही थी। सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक ताराचंद के बारे में जानकारी मिली है कि 1 मई को महिला कर्मचारी ने शिक्षक को कॉल किया था। लेकिन, शिक्षक ने दोबारा से उन्हें कॉल किया और अश्लील बातें शुरू कर दी। जब महिला कर्मचारी ने फोट कट कर दिया, तो गंदे गंदे मैसेज भेजने लगा, जिसके बाद महिला कर्मचारी ने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज करायी।  FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी टीचर फरार था।FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी सहायक शिक्षक गिरफ्तारी के डर से छिप रहा था। लेकिन आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

Back to top button