शिक्षक ब्रेकिंग: इन 64 शिक्षकों को अगले साल मिलेगा राज्यपाल शिक्षक सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, देखिये शिक्षकों की पूरी लिस्ट

रायपुर 5 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ में अगले साल 5 सितंबर को 64 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नामों का ऐलान किया है। साल 2024-25 के लिए प्रदेश भर से चयनित 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को अलंकरण के लिए चुनाव गया है। इससे पहले आज 52 शिक्षकों राज्यपाल शिक्षक सम्मान के सम्मानित किया गया। प्रदेश के सभी जिलों से 2-2 शिक्षकों का चयन किया गया है, वहीं बलरामपुर और कांकेर से सिर्फ 1-1 शिक्षकों का चयन किया गया है।

Telegram Group Follow Now

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के तीन महान साहित्यकारों के नाम पर 03 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार तथा 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2024-25 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की घोषणा की।

राजभवन के दरबार हॉल में आज आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में तीन उत्कृष्ट शिक्षकों बिलासपुर जिले की डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के श्री राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार और दुर्ग जिले की डॉ. श्रीमती सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., शिक्षक एल.बी., सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी वर्ग के 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

त्योहारी सीजन में लहसून के बाद महंगाई की एक और मार, खाद्य तेल 10% तक हुई महंगी, शैलेश बोले, BJP की महंगाई मार डालेगी
NW News