×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 07 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

TET को लेकर लड़ाई होगी और तेज, TFI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बनेगी रणनीति, छत्तीसगढ़ से मनीष मिश्रा व रवींद्र राठौर होंगे शामिल

20 सितंबर को लखनऊ में जुटेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी और संबद्ध राज्यों के अध्यक्ष-महासचिव, सुप्रीम कोर्ट के TET आदेशों के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगा मंथन

रायपुर/लखनऊ 6 सितम्बर 2026। RTE एक्ट 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता को लेकर देशभर में शिक्षकों का न्यायिक और आंदोलनात्मक संघर्ष अब और तेज होने जा रहा है। इसी सिलसिले में Teachers Federation of India (TFI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 20 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

बैठक में सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश और 29 मई 2026 के रिव्यू पेटिशन संबंधी आदेश के बाद पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा होगी। साथ ही आगे की न्यायिक लड़ाई और केंद्र सरकार के समक्ष आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Advertisement

TET मुद्दे पर निर्णायक रणनीति बनाने जुटेंगे शिक्षक नेता

TFI की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, RTE एक्ट 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर शिक्षकों में चिंता और असंतोष है। संगठन का कहना है कि इन आदेशों के खिलाफ Curative Petition के रास्ते पर भी न्यायिक संघर्ष आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसके साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाने और आंदोलन के माध्यम से समाधान की मांग करने की रणनीति बनाई जाएगी।

मनीष मिश्रा और रवीन्द्र राठौर की रहेगी अहम भूमिका

लखनऊ में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ से TFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा और सहायक शिक्षक समग्र शिक्षा फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर भी शामिल होंगे।

दोनों शिक्षक नेताओं की मौजूदगी को छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वे प्रदेश के शिक्षकों से जुड़े TET और पदोन्नति के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने की दिशा में अपनी भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूरी

बैठक का आयोजन 87/9, शिक्षक भवन, रिसालदार पार्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। TFI से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ संबद्ध राज्यों के अध्यक्ष और महासचिवों की बैठक में उपस्थिति आवश्यक बताई गई है।

बैठक में सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों, पूर्व में दिए गए TET संबंधी आदेशों और उनके बीच सामने आ रहे अंतर पर भी विचार किया जाएगा। संगठन का प्रयास है कि पूरे मामले को मजबूती के साथ केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाए।

न्यायिक संघर्ष के साथ आंदोलन की भी तैयारी

TFI का कहना है कि शिक्षकों के हित से जुड़े इस मुद्दे पर केवल न्यायालयीन लड़ाई ही नहीं, बल्कि सरकार के स्तर पर भी प्रभावी पहल जरूरी है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कानूनी लड़ाई, Curative Petition और आंदोलनात्मक रणनीति को लेकर आगे की दिशा तय की जाएगी।

ऐसे में 20 सितंबर की लखनऊ बैठक को TET की अनिवार्यता के खिलाफ चल रहे शिक्षक आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

News Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

UP की चोरनी, MP में चोरी, JH भागने की कोशिश, CG में हुई गिरफ्तारी, ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली दो चोरनी हुई अरेस्ट

RECOMMENDED

कैबिनेट बैठक अपडेट: 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर

RECOMMENDED

विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, ओवरटेक को लेकर हुई लड़ाई

RECOMMENDED

CG: युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

RECOMMENDED

CG: कलेक्टर से शिकायत करने 30 किमी पैदल निकलीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं, हॉस्टल व्यवस्था पर उठाए सवाल

RECOMMENDED

CG: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, परिवार में पसरा मातम, DU में करता था पढ़ाई

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में डिजिटल भू-अभिलेख की बड़ी पहल, 19,723 गांवों में एक क्लिक पर भू-नक्शा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 9 से 12 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश, पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट

RECOMMENDED
Vivo Y31t 5G

Flipkart Deal : ₹25,000 से कम में मिल रहा 7,200mAh बैटरी वाला Vivo Y31t 5G

RECOMMENDED
Bigg Boss 20 Premiere

Bigg Boss 20 Premiere : सलमान खान के संग 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, ‘तथास्तु-टू’ थीम से मचेगा धमाल

RECOMMENDED
Toyota Rumion EMI

Toyota Rumion EMI: 2 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी मासिक किस्त? समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today : रायपुर-बिलासपुर में उमस ने छुड़ाए पसीने, अगले 72 घंटे में 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

RECOMMENDED
South Africa crushed Zimbabwe by 48 runs.

SA vs ZIM Tri-Series Final: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से रौंदा, टॉप ऑर्डर फ्लॉप

RECOMMENDED
Aja Ekadashi 2026

अजा एकादशी 2026 : भाद्रपद माह में भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

RECOMMENDED

वेतन विसंगति के समाधान की उम्मीद जगी, विधानसभा अध्यक्ष से मिला सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन,विभागीय एवं वित्त मंत्री को भेजा जाएगा प्रस्ताव, शीघ्र होगी सकारात्मक पहल

RECOMMENDED
Vivo T5 5G

Vivo T5 5G भारत में हुआ लॉन्च: 9 सितंबर से शुरू होगी पहली सेल, शुरुआती कीमत ₹34,999

RECOMMENDED
BSNL ₹299 Plan

BSNL ₹299 Plan: 30 दिनों तक रोजाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें सभी फायदे

RECOMMENDED
Kia Sorento SUV

Kia Sorento SUV: 30-इंच की विशाल डिस्प्ले, एडास सुरक्षा और दमदार टर्बो हाइब्रिड इंजन के साथ हुई पेश

RECOMMENDED
TATA Osprey

साउथ अफ्रीका में TATA Osprey लॉन्च: Nexon ने 2,49,900 ZAR की कीमत पर विदेशी बाज़ार में एंट्री की।

RECOMMENDED
Jio ₹799 Recharge Plan

Jio ₹799 Recharge Plan: 84 दिनों की वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट्स, जानें किसे होगा फायदा

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

UP की चोरनी, MP में चोरी, JH भागने की कोशिश, CG में हुई गिरफ्तारी, ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली दो चोरनी हुई अरेस्ट