Box Office पर तहलका मचाने वाली पहली फिल्म: अशोक कुमार की ‘किस्मत’ ने रचा इतिहास!

Box Office कलेक्शन फिल्म की सफलता का प्रमाण माना जाता है। एक वक्त था कि फिल्म अगर 10 करोड़ कमा लेती थी तो बहुत बड़ी बात मानी जाती। फिर कमाई का ये आंकड़ा 50 करोड़, 100 करोड़, 500 करोड़ और अब पुष्पा 2 के बाद से 1000 करोड़ तक पहुंच गया है। इन सबके बीच क्या आपको इस बात की जानकारी है कि वो कौन सी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहली बार 1 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। ये सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे, चलिए हम आपका सस्पेंस खत्म करते हैं।

Box Office पर तहलका मचाने वाली पहली फिल्म

Box Office:
Box Office:

बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई करने वाली पहली मूवी के बारे में जिक्र किया जाए तो सीधा ख्याल पुराने जमाने की मूवीज की तरफ जाता है। आप सोच रहे हैं कि शोले शायद वो फिल्म होगी, जिसने ये कारनामा किया हो। लेकिन आपको ये जानकर शॉक लगेगा कि शोले वो फिल्म नहीं है, क्योंकि जिस फिल्म के बारे में यहां चर्चा हो रही है, उसे आजादी से पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब आपको बता दें कि वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि दिग्गज फिल्म अभिनेता अशोक कुमार की मूवी किस्मत थी।

इस फिल्म को 1943 में थिएटर्स में रिलीज किया गया था और इसने हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदल दी। बॉक्स ऑफिस पर पहली बार एक करोड़ का कलेक्शन करने के अलावा किस्मत देश की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी भी बनी थी।  अशोक कुमार की किस्मत का बजट करीब 5 लाख रुपये के आस-पास बताया जाता है और इस मूवी ने करीब 2 करोड़ का नेट कारोबार किया था।

अब आप अनुमान लगा लीजिए कि उस दौर में कमाई का ये आंकड़ा कितना बड़ा रहेगा। बताया जाता है कि ये किस्मत लगभग 3 साल तक थिएटर्स में चलती रही थी।  40 के दशक में बतौर बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। 1936 में उन्होंने जीवन नैया मूवी से डेब्यू किया था, लेकिन उनको असली पहचान किस्मत के जरिए मिली और करीब 6 साल की उनकी कड़ी मेहनत का इनाम उनको सुपरस्टार बनकर हासिल। आज भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अशोक कुमार को अपना आइडल मानते हैं। बता दें कि 2001 में सिनेमा के इस फनकार का निधन हो गया था।

Related Articles