रायपुर में बड़ी वारदात, पड़ोसी के घर महिला इस हाल में मिली, पहुंची पुलिस भी रह गयी सन्न

रायपुर 31 जुलाई 2025। राजधानी में एक बड़ी घटना हुई है। शादी शुदा महिला का शव नग्न हालत में पड़ोसी के घर मिला है। घटना रायपुर के अभनपुर इलाके की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंक कि पूरी घटना अवैध संबंध में दी गयी है। महिला के दोनों हाथ पलंग में बंधे थे। वारदात के पहले रेप की भी आशंका है।
महिला का पति वापस अपने गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तभी गांव के लिए एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिली है।
आसपास खून बिखरा हुआ है। उसकी बेरहमी से हत्या हो गई है। साथ ही उत्तम साहू घर से फरार है। पति ने पत्नी को पहचान लिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर आपस में बातचीत करते थे। इस पर महिला के पति ने रोक-टोक की थी। आशंका है आरोपी उत्तम ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। 27 जनवरी को अपने कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था।
घर पर उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे (उम्र 10 और 2 साल) थे। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब महिला का अपने पति से फोन पर बातचीत हुई। शाम 5 बजे उसके एक बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है। पति आया तो तलाश शुरू की। बाद में पत्नी के बारे में पता चला।