ये हैं भारत के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले Tourist Spot, घूमने के शौकीन एक बार जरूरी करें दीदार

India’s most visited tourist spots: आगरा भारत विविधता से भरा एक खूबसूरत देश है। अपने देश में ही इतने सुंदर अनुभव देने वाले जगह हैं कि लोग देश-विदेश से भारत देश की खूबसूरती का दीदार करने आते हैं। यही कारण है कि भारत दुनियाभर में प्रसिद्ध और सभी का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। हर राज्य के हर शहर की अपनी खासियत है। लेकिन कुछ जगह ऐसे भी हैं जहां किन्हीं कारणों से सबसे अधिक मात्रा में टूरिस्ट जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारत की 5 सबसे अधिक विजिट की जाने वाले खास टूरिस्ट स्पॉट के बारे में-

CG : छत्तीसगढ़ के विकास में वेदांता के प्रमुख CSR योगदानों को उजागर करते हुए…..अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने वित्त वर्ष 2024 की सोशल इम्पैक्ट रिपोर्ट की जारी

आगरा में यमुना नदी के किनारे आइवरी सफेद मार्बल से बना ताजमहल अपनी खूबसूरती और दुनिया के सात अजूबों में से एक होने के कारण दुनिया भर में जाना जाता है। इसे मुगल सम्राट शाह जहां ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में इसे बनवाया था।भारत के दक्षिण में स्थित केरला के बैकवाटर अपने खूबसूरत और नेचुरल रूप में कैनल, लेक, लगून आदि में एकत्रित हो कर एक बेहद सुंदर अनुभव देता है। लोग यहां शिकारा बोट रोड पर जाते हैं। अपने खूबसूरत नेचर के बीच स्थित होने के कारण इसे गॉड्स ओन कंट्री भी कहते हैं।

बनारस उत्तर प्रदेश में स्थित एक धार्मिक स्थान है जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है। जीते जी यहां का आनंद तो लोग लेते ही हैं, लेकिन हिंदुत्व मानने वाले अधिकतर लोग मोक्ष प्राप्ति के लिए काशी में ही प्राण भी तायग्ना चाहते हैं। खास यहां की गंगा आरती, कचौड़ी सब्जी, बनारसी लस्सी, चाट और बनारसी सिल्क साड़ी के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं।क्षेत्रफल के अनुसार ये भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसमें ढेर सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जैसे जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, माउंट अबू और पुष्कर। ये सभी जगहों की अपनी खासियत है।

हिमाचल प्रदेश में मौजूद शिमला किसी भी वीकेंड का प्लान बनाने के लिए बेहद खूबसूरत साइटसींग डेस्टिनेशन है। शिमला में घूमने और आकर्षण के केंद्र में ये जगह शामिल हैं – चाडविक फॉल्स, द ग्लेन, काली बाड़ी मंदिर, हिमालयन बर्ड पार्क, तत्तापानी हॉट स्प्रिंग्स, स्कैंडल पॉइंट, मशोबरा, नालदेहरा गोल्फ पार्क द रिज, कुफरी, ग्रीन वैली, चैल, किआला वन, क्राइस्ट चर्च, कुथार किला, जॉनीज वैक्स म्यूजियम, समर हिल। अधिकतर कपल भी शिमला को ही अपना फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन समझते हैं।

Related Articles