हेल्थ / लाइफस्टाइल

गर्मियों में ज्यादा मैंगो शेक पीने वाले हो जाए सावधान, हो सकती है ये समस्याएं

गर्मियों का सीजन ( Summer Season) चल रहा है। ऐसे में लिक्विड डाइट लेना लोग पसंद करते हैं। खासतौर पर जूस और शेक के जैसी चीजों को फ्रेफर करते हैं। लेकिन यदि आप भी मैंगो शेक ज्यादा पीते तो सतर्क हो जाइए।

गर्मियों में ज्यादा मैंगो शेक पीने वाले हो जाए सावधान, हो सकती है ये समस्याएं

Health Tips: गर्मियों का मौसम जिसे आम का सीजन भी कहा जाता है। ये एक ऐसा फ्रूट है जिसे बच्चों से लेकर के बड़ों तक सभी खाना पसंद करते हैं। आम खाने के कई तरीके होते हैं जैसे इसे फ्रूट चाट बना के, साबुत आम या इसका शेक बना के भी खा सकते हैं। बहुत से लोग रोजाना मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मात्रा में बॉडी में ये कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है।
इसलिए इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जरूर जान लें:

बॉडी में हो सकती है पानी की अत्यधिक कमी
मैंगो शेक ( Mango shake) में नेचुरल शुगर के साथ साथ रिफाइंड शुगर की मात्रा भी अत्यधिक होती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं।

Read more : आज से बदल गए कई जरूरी नियम, यहाँ से जाने सभी नये नियम के बारे मे

पेट की समस्याएं
मैंगो शेक ( Mango shake) में शुगर की मात्रा भी जरूरत से अधिक होती है, जो पेट में कई तरह की समस्यायों का कारण बन सकती हैं। इसके सेवन से आपको अपच, एसिडिटी, गैस के जैसी कई तरह की प्रोब्लेम्स हो सकती हैं।

शरीर में बढ़ सकती है गर्मी
रोजाना मैंगो शेक पीने से पेट में गर्मी हो सकती है, जिसका कारण आम की तासीर है। इसे ज्यादा पीने से पेट में जलन और गर्मी हो सकती है।

बढ़ सकता है तेजी से वजन
वेट कंट्रोल करने का प्लान कर रहे हैं तो मैंगो शेक के ज्यादा सेवन को अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि मैंगो शेक में ज्यादा मात्रा में चीनी और फैट होता है, इसके पीने से फैट बढ़ता है।

गर्मियों में ज्यादा मैंगो शेक पीने वाले हो जाए सावधान, हो सकती है ये समस्याएं

एलर्जी का खतरा
आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए कई लोगों को ये फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाता है। आम के ज्यादा सेवन से स्किन एलर्जी से लेकर से लेकर के स्वास्थ्य संबंधित कई सारी समस्याएं हो सकती हैं।

Back to top button