Tips to reduce EMI: बढ़ती EMI से हैं परेशान? होम लोन की किस्तें कम करने के ये 5 ज़बरदस्त तरीके जानिए, वरना जेब हो जाएगी खाली!

Tips to reduce EMI : आज के दौर में अपने सपनों का घर खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं है। आसमान छूती महंगाई के बीच अगर किसी तरह घर मिल भी जाए तो हर महीने भरनी पड़ने वाली भारी-भरकम EMI परिवार के बजट को हिला कर रख देती है। लेकिन अगर आप होम लोन की किस्तों से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। कुछ स्मार्ट उपाय अपनाकर आप अपनी EMI को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Tips to reduce EMI: बढ़ती EMI से हैं परेशान?

Tips to reduce EMI
Tips to reduce EMI

आइए जानते हैं उन 5 कारगर उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आपकी जेब पर EMI का बोझ कुछ हल्का हो सकता है।

1. क्रेडिट स्कोर बनाए मजबूत – EMI घटेगी खुद-ब-खुद!

अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपका क्रेडिट स्कोर लोन की दुनिया में आपकी पहचान है। अगर आपका स्कोर 750 या उससे ज्यादा है, तो बैंक आपको बेहतर ब्याज दर पर लोन देने को तैयार रहते हैं। इससे आपकी EMI सीधे कम हो सकती है। साथ ही, अच्छा स्कोर होने पर आप बैंक से ब्याज दर पर मोलभाव भी कर सकते हैं।

 2. डाउन पेमेंट बढ़ाएं – ब्याज घटाएं

होम लोन लेते समय अगर आप ज्यादा डाउन पेमेंट कर देते हैं, तो आपको बैंक से कम राशि उधार लेनी पड़ती है। नतीजा – ब्याज कम, EMI कम। इस तरीके से लोन की कुल लागत भी घटती है और आप जल्दी राहत की सांस ले सकते हैं।

 3. प्री-पेमेंट से बनाएं बचत का रास्ता

अगर आपके पास अतिरिक्त पैसा है तो प्री-पेमेंट करें। यानी लोन की कुछ राशि पहले ही चुका दें। इससे ब्याज पर असर पड़ता है और EMI भी घटती है। हां, ध्यान रखें कि कुछ बैंक प्री-पेमेंट पर शुल्क लगाते हैं, इसलिए पहले सभी शर्तें जांचें।

 4. बैंक का चुनाव सोच-समझकर करें

होम लोन लेने से पहले बाजार में मौजूद सभी विकल्पों की तुलना करें। कई बैंक कम ब्याज दर और बेहतर शर्तें ऑफर करते हैं। फ्लोटिंग रेट लोन पर ध्यान दें, जो रेपो रेट के आधार पर बदलता है। लेकिन अगर बैंक रेपो रेट घटने के बाद भी आपकी EMI नहीं घटा रहा, तो बेहतर है बैंक बदलें।

 5. रिफाइनेंसिंग – पुराने लोन को कहें अलविदा

अगर आपको किसी और बैंक से कम ब्याज पर लोन मिल रहा है, तो रिफाइनेंसिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं। यानी अपने मौजूदा लोन को किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर करें। हालांकि इसमें प्री-क्लोजर चार्ज और प्रोसेसिंग फीस जैसे खर्चे आते हैं, लेकिन लंबे समय में EMI पर इसका असर दिखता है।

होम लोन क्यों जरूरी है?

घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन एकमुश्त इतना बड़ा खर्च करना सभी के बस की बात नहीं। होम लोन से आप अपना मनपसंद घर ले सकते हैं, वो भी बिना सेविंग या इमरजेंसी फंड को छेड़े। बस सही प्लानिंग और थोड़ी समझदारी से EMI का बोझ भी हल्का किया जा सकता है।

Related Articles