हेडलाइन

Aaj Ka Rashifal: कर्क व मेष राशि वाले आज रहें सचेत, वृषभ, मिथुन सहित पांच राशियों के लिए आज का दिन शानदार

मेष राशिफल

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

इन जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। व्यापार में आपको जोखिम नहीं उठाना है। अपने काम को खुद करें दूसरों पर भरोसा न करें। वरना लोग गड़बड़ी कर सकते हैं। अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ते जाएं तो लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्या आ रही है।

वृषभ राशिफल

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

इन जातकों को शुक्रवार का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओ पर ध्यान लगाना होगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। बड़ी डील हो सकती है। मित्र किसी बात से नाराज हो सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल

इनके लिए दिन दिन मिला जुला रहेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्रो में सफलता पाने के लिए आपको वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कर्क राशिफल

नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। दूसरे से वाहन लेकर चलाएंगे तो सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंधों में रह रहे लोगों को सतर्क रहना होगा वरना रिश्ता टूट सकता है। प्रॉपर्टी लेने से पहले जरा जांच पड़ताल कर लें।

सिंह राशिफल

इन जातकों के लिए शुक्रवार का दिन फलदायक रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। पैतृक संपत्ति से चल रहा विवाद समाप्त होकर निर्णय आपके पक्ष में आएगा। पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा।

कन्या राशिफल

इन जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ दिलाएगा। स्वास्थ्य को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है। समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। माता पिता के साथ समय बिताएंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सावधानी से बिताना होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। वरना दुर्घटना हो सकती है। परिवार में कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। बच्चे प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल

इन जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। किसी की सलाह पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। जीवन साथी से नाराजगी भी दूर होगी। निवेश की प्लानिंग करके भविष्य में अच्छा रिटर्न ले सकतते हैं। बिजनेस पहले से ज्यादा बढ़ेगा।

धनु राशिफल

दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। अगर नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो किसी को पार्टनर न बनाएं। जिससे आपने उधार लिया है तो वापस मांग सकता है। बच्चों के लेकर कोई निर्णय में जल्दबाजी से बचें। पिता से सलाह ले सकते हैं।

मकर राशिफल

ये जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर एलर्ट रहेंगे। जो उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके धन को मिलने में समस्या आएगी।
व्यवसाय में आप किसी को पार्टनर न बनाएं।

कुंभ राशिफल

आपको पार्टनरशिप में कोई भी काम करने से बचना है। अपरिचितों से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है। वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी अजनबी पर आपको अत्यधिक भरोसा नहीं करना है। आपको किसी से धन उधार नहीं लेना है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों को किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना है। विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको विरोधियो से बचकर रहना होगा। वरना आप फस सकते हैं। आपसे किसी बात को लेकर कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

Back to top button