Aaj ka rashifal : इन चार राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत ….इनको काम में मिल सकती है सफलता..पढ़े आपका दिन कैसा होगा

रायपुर 10 अगस्त 2024

मेष – पॉजिटिव– निवेश के लिए समय बहुत अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। परिवार के साथ मनोरंजन स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भी यह सप्ताह खुशनुमा व्यतीत होगा।
नेगेटिव– अपनी वस्तुओं की उचित संभाल करें। आपकी लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाओं को शेयर ना करें। किसी गैर कानूनी काम में रुचि न लें। इनकी वजह से आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। बिजनेस पार्टियों से संबंध और मजबूत करने की कोशिश करें। ये संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव– पति-पत्नी आपसी सामंजस्य मधुर बनाकर रखें, क्योंकि आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक– 4

वृष – पॉजिटिव- दकियानूसी बातें पर ध्यान ना देकर नई सोच कायम करें। सप्ताह का आरंभ सुखद गतिविधि से होगा। व्यस्तता के बावजूद घर व परिवार आप की पहली प्राथमिकता रहेगी। नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक की तरह आपका विशेष झुकाव रहेगा।
नेगेटिव– बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं पर भी ध्यान दें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। अगर भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, उस पर ज्यादा लाभ की उम्मीद किए बिना निर्णय लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के काम मनचाहे तरीके से पूरे हो जाएंगे। इस समय निवेश और बैंक के कामों में व्यस्तता रहेगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
लव– जीवन साथी के साथ कार्यों में आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक– 2

CG : एयरस्ट्रीप के रनवे में खराबी पर भड़के वित्त मंत्री चौधरी, स्टेट प्लेन की लैडिंग में आई दिक्कत, कलेक्टर ने बालको और विद्युत कंपनी को जारी किया नोटिस

मिथुन – पॉजिटिव- घर में परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करके आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी द्वारा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में कुछ उदासी की स्थिति रहेगी। इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। किसी भी गैरकानूनी काम से खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय– बिजनेस में कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में भी सुधार लाने की जरूरत है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में नुकसान होने की स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहे। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से घर की व्यवस्था तनावपूर्ण हो सकती है। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाएं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम और बुखार जैसी समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज को प्राथमिकता दें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 7

कर्क – पॉजिटिव- संपर्कों के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। जो कि फायदेमंद साबित होंगी। अपने मन मुताबिक कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। बच्चों तथा युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। नकारात्मक प्रवृत्ति की कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका अहित नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपने कार्य में व्यस्त रहें।
व्यवसाय– व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार आएगा। अधिकतर काम समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है, परंतु आप अपनी योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें।
लव– पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

CG: CRPF जवान की लाश फंदे पर मिली, पुलवामा में जवान की थी पोस्टिंग, पिछले 22 दिनों में 6 जवानों ने उठाया आत्मघाती कदम

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, उन लक्ष्यों को हासिल करने का उचित समय है। आप भावनात्मक रूप से स्वयं को सशक्त महसूस करेंगे। सभी परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमत्ता तथा विवेक द्वारा ढूंढ भी लेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें। नकारात्मक और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें।
व्यवसाय– कारोबार में मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतरीन सुधार होगा। सरकारी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक– 3

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य में चल रही दिक्कतें दूर होंगी तथा अपने बजट के अनुरूप कार्य भी संपन्न हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति पूरी एकाग्रता रहेगी।
नेगेटिव- बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वरना आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। परंतु उधार अपनी क्षमता से अधिक ना लें। पार्टनरशिप व्यवसाय संबंधी चल रहे विवाद दूर होंगे और आपसी संबंध बेहतर हो जाएंगे।
लव– घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। दवाइयों की बजाय प्राकृतिक इलाज पर अधिक भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक– 9

शिक्षा विभाग ब्रेकिंग: समयमान वेतनमान, प्रमोशन सहित 11 बिंदुओं पर शिक्षा विभाग ने बुलायी बैठक, सभी जेडी और डीईओ को एजेंडा मुताबिक तैयारी के निर्देश

तुला – पॉजिटिव- अपने मनोनुकूल कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी रुके हुए कार्य के संपन्न होने की उचित संभावना बनी हुई है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरा ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु धैर्य और विवेक से काम ले, जल्दी ही परिस्थितियां सुलझ जाएंगी। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए आलस और सुस्ती हावी ना होने दें।
व्यवसाय- शेयर्स और मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेगी। निजी कामों में व्यस्तता से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
लव– घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस, कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव– परिस्थितियां अनुकूल है। समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों को हल करेगा। युवाओं द्वारा किया गया कोई सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होगा। मित्रों अथवा परिजनों की ओर से चल रही कोई गलतफहमी भी दूर होगी।
नेगेटिव- काम का अत्यधिक बोझ अपने ऊपर ना लें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों के लिए अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उलझनें बनी रहेगी। जिस वजह से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है। इस समय कार्यप्रणाली और आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाना कार्य की गति को बढ़ाएगा। नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी रहेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक– 5

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृष राशि वाले रहेंगे परेशान, मिथुन सहित चार राशियों के लिए आज धनलाभ और प्रमोशन का योग, देखिये आज का राशिफल

धनु – पॉजिटिव- इस समय आप किसी भी मुश्किल काम को परिश्रम द्वारा पूरा करने की क्षमता रखते हैं, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयासरत रहे। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के साथ भी कुछ समय व्यतीत अवश्य करें। इससे आपसी संबंधों में सुधार होगा।
नेगेटिव- संबंधों के बीच इगो और गिले-शिकवे जैसी स्थिति ना बनने दें। एक दूसरे की बातों पर ध्यान ना देकर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंl किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय कमीशन संबंधी व्यवसाय विशेष रूप से सफल रहेंगे। ऑफिस मे टीम वर्क करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लव– पारिवारिक वातावरण उचित और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा तथा सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेमभाव तथा सहयोग की भावना प्रबल रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम आपको परेशान कर सकती हैं । आयुर्वेद का इस्तेमाल अवश्य करें। तथा उमस भरी गर्मी से अपना उचित बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 9

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ अनुभवों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। घरेलू तथा व्यवहारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। संपत्ति संबंधी कार्य भी आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप कोई निर्णय गलत भी ले सकते हैं। अपनी खास योजनाएं किसी से शेयर ना करें, वरना कोई अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। इसलिए व्यवसायिक मामलों में लचीला रुख रखें। ठेकेदारी संबंधी बिजनेस में नुकसानदायक स्थिति बन रही है। ऑफिस के कामकाज में जरा सी चूक या लापरवाही होने से कार्य भार बढ़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक– 8

5 विकास प्राधिकरणों में हुई नियुक्ति, विधायकों को दी गयी इन बड़े प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप थकान और तनाव से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे तथा क्रियात्मक और रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करके बहुत ही खुशी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कार्य करते समय पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर ले। इस समय विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी करियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की गतिविधियों में अभी मुताबिक सुधार और गति आने की संभावना नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है। ऑफिस की कार्यप्रणाली में अव्यवस्था होने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल के अभाव में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक– 8

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी कोई उन्नति का रास्ता खुलने वाला है। इसलिए अपने कार्यों को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। आप सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के विचारों से प्रेरणा लेकर अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक संबंधी किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। इससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहेगी। पूरे हफ्ते छोटी-छोटी समस्याएं रह सकती हैं। जिससे व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन जैसा महसूस होगा।
व्यवसाय– व्यापार में कोई बड़ी डील या अनुबंध होने की संभावना है। इस समय किसी नए कार्य को शुरू करने की भी योजना बन सकती है। आपका आत्मविश्वास तथा मनोबल आपको कोई विशेष निर्णय लेने में सहायता करेगा। नौकरी में किसी टूर पर जाना पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी संबंध खुशनुमा रहेंगे। घर का वातावरण उचित ओर व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी जैसे खांसी, जुखाम हावी हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आयुर्वेद पर विश्वास करें।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से साकार हुआ रतियो कोरवा व बरसाती कमार का पक्के घर का सपना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन संकल्पित
NW News