Aaj ka rashifal : आज चंद्रग्रहण और इन चार राशि पर पड़ेगा असर….पढ़े आपका दिन कैसा होगा

 

मेष राशि वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इनके बनते हुए काम अटक सकते हैं। बेकार के कामों में समय बीतेगा, जिसका भविष्य में कोई फायदा भी नहीं होगा। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कर्क वालों को मिलेगी बेड न्यूज
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के कारण कोई बुरी खबर मिल सकती है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। नौकरी में टारगेट को लेक प्रेशर काफी बढ़ सकता है। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। संतान के कारण परेशानी होगी।

कन्या वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा, जिससे कारण आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद होगा।

मीन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के चलते सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये ग्रहण इसी राशि में होगा। इस राशि के लोगों के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है, इसलिए ये वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से भी विवाद करने से बचें नहीं तो मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है।

तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी है और आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके रचनात्मक कौशल में वृद्धि होगी, वहीं धन-धान्य भी पर्याप्त मात्रा में आपको प्राप्त हो सकता है। इस दौरान अवसरों को पहचानें उनका सही इस्तेमाल करें। शुक्र के इस गोचर के चलते प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपने कौशल से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

ASP सस्पेंड: लोहारीडीह मामले में बड़ी कार्रवाई, एडिश्नल एसपी सस्पेंड, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा

धनु राशि
आपके लाभ भाव में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको कई स्रोतों से धन लाभ इस अवधि में मिल सकता है। बीते समय में जो निवेश किया था, या जो भी अच्छा काम किया था उसका अच्छा फल इस दौरान आपको मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इस राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है। पैसे से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान आप इस समय निकाल पाएंगे। कमाई के एक से ज्यादा स्रोत इस दौरान आपके पास होंगे। आपके प्रेम जीवन के लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा रहेगा, गलतफहमियां दूर होंगी और रोमांस में वृद्धि देखने को मिलेगी।

NW News