Aaj Ka Mausam: IMD ने जारी कर दिया बड़ा अलर्ट, भारी बारिश और कड़ाके की ठंड से जीना होगा मुहाल, इन 10 राज्यों में जोरदार बारिश की चेतावनी

IMD Forecast: छत्तीसगढ़ में मौसम तो सामान्य है, लेकिन कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुहासे और शीत लहरी से लोगों का जीना दुभर हो गया है। इधर मौसम विभाग ने कई जगहों बारिश का अलर्ट जारी किया है। जाहिर है लोगों को अब ठंड का डबल डोज मिलना शुरू हो जायेगा।
Aaj Ka Mausam
मौसम विभाग ने देश के 10 से ज्यादा राज्यों में आज बारिश होने का अलर्ट है, जिससे इन राज्यों में गलन वाली ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसे असर से आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट है।
Kal Ka Mausam
IMD के जारी अलर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-NCR में सुबह घने काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश होने का अनुमान लगाया है। देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दोनों होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिर सकती है। MP-UP समेत 12 राज्यों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। ग्वालियर-चंबल में आज हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में आज और कल जनवरी को बारिश होने की संभावना है। कल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट रहेगा। वहीं तमिलनडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश होने की संभावना हे।