केंद्रीय बजट से देश के लाखों कर्मचारियों को जबरदस्त फायदा,शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने किया बजट का स्वागत

रायपुर 2 फरवरी 2025। केंद्रीय बजट से देश भर के लाखों कर्मचारियों को टैक्स स्लैब में मिले छूट का जबरदस्त फायदा हुआ है। प्रदेश के कर्मचारी नेता एवं छग प्रधान पाठक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कर्मचारी संवर्ग काफी पहले से यह मांग करते हुए आ रहे थे कि टैक्स स्लैब में छूट मिलनी चाहिए। जिससे कर्मचारी संवर्ग को इसका फायदा होगा।
अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज के प्रस्तुत बजट में कर्मचारियों के टैक्स स्लैब को बढ़ाकर 12 लाख कर दिया है। इससे अब देश भर के कर्मचारियों को सालाना 12 लाख रुपए की वार्षिक आय तक अर्थात एक लाख रुपए मासिक वेतन पर कोई भी इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इससे इनकम टैक्स पटाने वाले देशभर के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
छग प्रधान पाठक मंच ने कर्मचारियों को उक्त छूट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार जाता है।
“छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक.. राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह आदि ने इनकम टैक्स में कर्मचारियों को दिए गए सालाना 12 लाख रुपए तक के जबरदस्त छूट के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताया है।