चोर के चक्कर में जेल गये दो व्यापारी, भाग रहे चोर के पैसे रखकर भगाया, CCTV से पकड़ाये..

रायपुर 28 सितंबर 2024। चोर के चक्कर में दो व्यापारियों को जेल की हवा खानी पड़ गयी। दरअसल रायपुर में चोरी कर भाग रहे चोर को दो व्यापारियों ने पकड़ लिया, लेकिन चोर के बैग में पैसों के देख व्यापारियों की नीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद दोनों व्यापारियों ने चोर को भगा दिया और उसके पैसों से भरे बैग को रख लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों व्यापारी को गिरफ्तार किया है। दोनों व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी निवासी पंकज केवलानी (25) और मंगल बाजार निवासी आयुष गंगवानी (22) हैं।

Telegram Group Follow Now

पुरानी बस्ती के लाखे नगर के पास लक्ष्मी कलेक्शन नाम के कपड़े की दुकान है। जहां एक चोर ने दबिश दी। चोर ने छत में लगे दो दरवाजा के लॉक को तोड़ दिया। फिर वह सीढ़ी से होते हुए नीचे आ गया। वह दुकान में काउंटर के पास पहुंचा। चोर ने गल्ले के लॉक को तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिये। आरोप है की तीन से चार लाख रुपये कैश चोर ने गल्ले से निकाल लिये।

चोर जब भाग रहा था, तो उसी दौरान नाबालिग चोर को 2 व्यापारियों ने पकड़ लिया। बैग में पैसे देख उनकी नीयत बिगड़ गई। उन्होंने चोर को भगा दिया और पैसों को खुद रख लिया। दोनों व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी निवासी पंकज केवलानी (25) और मंगल बाजार निवासी आयुष गंगवानी (22) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, इनकी मटेरियल सप्लाई की दुकान है। इन दोनों आरोपियों के पास से 1 लाख 43 हजार जब्त किया गया है।

Related Articles

NW News