आत्मानंद स्कूल के दो गुट आपस में भिड़े, गर्लफ्रेंड के विवाद के बाद बच्चों में हुई मारपीट, चार बच्चे घायल

बिलासपुर 13 नवंबर 2024। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच जमकर मारपीट की खबर है। मारपीट में चार स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है। मारपीट की मुख्य वजह लड़कों का आपसी विवाद है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो क्लास के छात्रों में मारपीट हुई।

दो गुटों के छात्रों ने एक- दूसरे को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। घटना में एक छात्र को सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि कुछ छात्र घायल भी हुए। किसी तरह बच्चों के इस मारपीट को रोक गया। तब तक चार बच्चे घायल हो चुके थे। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके पेरेंट्स को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच लड़ाई की मुख्य वजह लड़की से छेड़खानी है। पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे की गर्लफ्रेंड को छेड़ने को लेकर छात्रों में विवाद था।

आरोप है कि पहले भी इसी मामले में विवाद हो चुका था। लेकिन, अब स्कूल के बाहर मारपीट की घटना हुई है।

Related Articles