Vastu Tips: पैसा नहीं टिकता? अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय और देखिए असर!

Vastu Tips : क्या आपकी लाख कोशिशों के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता? अगर हां, तो आपको अपने घर में वास्तु दोष पर ध्यान देने की जरूरत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ खास उपाय अपनाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसे आसान वास्तु उपाय, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।
Vastu Tips: पैसा नहीं टिकता? अपनाएं ये आसान

1. घर में धन रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और समृद्धि का कारक माना गया है। इसलिए घर में तिजोरी, आभूषण और वित्तीय दस्तावेजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और इस तरह सेट करें कि तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की ओर खुले। ऐसा करने से धन की बढ़ोतरी होती है और पैसा स्थायी रूप से घर में बना रहता है।
2. ये चीजें घर में जरूर रखें
मनी प्लांट और बांस के पौधे – ये धन और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
मुख्य द्वार पर नेम प्लेट और विंड चाइम्स – इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में फव्वारा या एक्वेरियम – यह आर्थिक तरक्की में सहायक होता है।
3. पैसों की बचत के लिए इन गलतियों से बचें
घर में पानी का लीकेज न होने दें – वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी का टपकना धन-हानि का संकेत है। अगर घर में नल टपक रहा हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
रात में जूठे बर्तन न छोड़ें – रसोई में गंदगी छोड़कर सोना भी आर्थिक नुकसान को बुलावा देता है।
घर में टूटी-फूटी चीजें न रखें – पुरानी और खराब चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, जिससे धन की हानि हो सकती है।