VIDEO- संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता की ले ली शपथ, कलेक्टर ने टोका, महापौर को दोबारा लेनी पड़ी थी शपथ

बिलासपुर 28 फरवरी 2025। बिलासपुर की नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शपथ लेते वक्त बलंडर कर दिया। उन्होंने संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता की शपथ ले ली। इस बड़ी भूल की वजह से उन्हें दूसरी बार शपथ लेनी पड़ी। दरअसल बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने पद की शपथ ली। उन्हें दो बार शपथ लेनी पड़ी।

दरअसल आज बिलासपुर में महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण था। कलेक्टर सभी को शपथ दिला रहे थे। मुंगेली नाका मैदान में आयोजित समारोह के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने वाले थे, लेकिन किसी कारणों ने उनका दौरा कैंसिल हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरूण साव की मौजूदगी में शपथ ग्रहण हुआ।


दोबारा कराई गई शपथ ग्रहण

गलती के बाद मेयर पूजा विधानी को दोबारा शपथ (Mayor Pooja Vidhani Oath Controversy) लेने के लिए कहा गया। इस बार उन्होंने सही शब्दों के साथ शपथ पाठ को पूरा किया। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया को लेकर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, लेकिन इसे सुधारना जरूरी होता है।

पूजा विधानी 12वीं महापौर बनी

आपको बता दें कि पूजा विधानी शहर की 12वीं और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। बिलासपुर के नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके। जबकि, तीन निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वाणी राव के कार्यकाल के 10 साल बाद शहर को दूसरी महिला मेयर मिली है।

2009 में वाणी राव शहर की पहली महिला मेयर निर्वाचित हुई थी। तब वो कांग्रेस में थीं। लेकिन, अब भाजपा में शामिल हो गईं हैं। निगम में अब तक 11 महापौर बने हैं। इसमें 7 बार कांग्रेस तो 4 बार भाजपा के मेयर रहे। पूजा विधानी अब भाजपा से पांचवीं मेयर हैं।

 

Related Articles