रायपुर उपचुनाव में वोटिंग की रफ्तार सुस्त, भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों ने किया मतदान, महिला वोटर्स की ज्यादा कतार

रायपुर 13 नवंबर 2024। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। शुरुआत के चार घंटे में मतदान की सुस्त रफ्तार ही दिख रही है। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने मतदान कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में वोटिंग की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला।

बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि जनता का प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। यही लोकतंत्र की ख़ूबसूरती है. बीजेपी का कमल खिल रहा है। कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप और भ्रम फैलाना बंद करे। दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं।

इधर विधानसभा उपचुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, कि आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है।मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।

Related Articles