Indigo की फ्लाइट से गिद्ध टकराया, 4000 फीट की ऊंचाई पर हुए इस हादसे के बाद मचा हड़कंप, रांची में इमरजेंसी लैंडिग

रांची 2 जून 2025। रांची में आज इंडिगो की फ्लाइन गिद्ध से टकरा गया। इस हादसे के वक्त फ्लाइट 4 हजार फीट की उचाई पर उड़ रहा था और फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि फ्लाइट से गिद्ध के टकराने के बाद तुरंत ही पायलट ने सुझबूझ दिखाते हुए रांची के बिरसामुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट तेज आंधी और तूफान में फंस गयी थी। फ्लाइट में एकाएक टर्बूलेंस बढ़ने से यात्री दहशत में आ गये थे। इस घटना के बाद अब रांची में इंडिगो की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार 2 जून को पटना से रांची के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी।

इंडिगो की यह फ्लाइट 4000 फीट की उंचाई पर उड़ रही थी, तभी उससे गिद्ध टकराया गया। गिद्ध के विमान से टकराने के बाद विमान को थोड़ा नुकसान हुआ, लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई। रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बताया कि घटना के दौरान इंडिगो की फ्लाइट में कुल 175 यात्री सवार थे। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। किसी भी यात्री को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने पीटीआई से कहा कि…..इंडिगो की फ्लाइट की रांची के करीब पहुंचने के बाद एक पक्षी से टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान फ्लाइट एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील की दूरी और करीब तीन से चार हजार फीट की ऊंचाई पर थी। एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मोर्य ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर घटी।

हालांकि 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से टकराने के बाद विमान में एक डेंट पड़ गया है। लेकिन विमान में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद से इंजीनियरों की टीम विमान को हुए नुकसान की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पटना से रांची आने के बाद इंडिगो की यह फ्लाइट पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जाने के लिए शेड्यूल थी।

शिक्षक शपथ तोड़ कर “बम्फर” पीकर पहुंचा स्कूल, शिक्षा सत्र की शिक्षक ने की शर्मनाक शुरुआत, कहा, "बस एक बंफर ही पी है"

 

Related Articles