48 घंटे के लिए मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 24 से 48 घंटे में भीषण बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

रायपुर 23 सितंबर 2024। मानसून अब विदाई की बेला में है। लेकिन मानसून की विदाई के दौरान भी छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के 6 जिलों में 24 घंटे में भारी बारिश होगी।

प्रदेश के गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में 24 घंटे के दौरान अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। वहीं प्रदेश के 9 जिलों में 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, बालोद, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का क्षेत्र बनने की संभावना है। लो प्रेशर का क्षेत्र बनने से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जैसे ही बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनता है। उसके बाद प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से माध्यम बारिश की स्थिति अगले 5 दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NW News