World Bank का बड़ा अनुमान: 2025-26 में भारत बनेगा सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

World Bank: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में कुछ रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि, अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष में यह दोबारा तेजी से बढ़ सकती है। वर्ल्ड बैंक का अनुमान कहता है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की इकोनॉमी 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और ग्रोथ के मामले में सबसे टॉप पर रहेगी। वहीं, अमेरिका और चीन जैसे देशों की आर्थिक रफ्तार सुस्त पड़ेगी। वर्ल्ड बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान गुरुवार को जारी किया।

World Bank का बड़ा अनुमान: 2025-26 में भारत बनेगा

World Bank
World Bank

इसमें चालू वित्त वर्ष की विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जो इससे पहले 8.2 फीसदी थी। हालांकि, वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की ग्रोथ 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, ‘सर्विसेज सेक्टर में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज भी मजबूत होंगी, क्योंकि सरकार इस सेक्टर खास फोकस कर रही है।’ 2026 तक के अनुमानों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है।

चीन मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 4.5 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि के साथ भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। अगले साल यह घटकर 4 फीसदी रह जाएगी। वहीं, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पिछले साल 2.8 फीसदी की दर से बढ़ी थी। इस साल अनुमानित वृद्धि दर घटकर 2.3 फीसदी और अगले वर्ष 2 फीसदी

भारत की जीडीपी वृद्धि के लिए विश्व बैंक के अनुमान पिछले सप्ताह जारी संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के बहुत करीब हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष के लिए 6.6 फीसदी और अगले साल के लिए 6.8 फीसदी विकास दर की उम्मीद जताई है। वर्ल्ड बैंक ने भारत की विकास दर में 2023-24 के 8.2 फीसदी से चालू वित्त वर्ष में गिरकर 6.5 फीसदी तक ने के लिए “निवेश में मंदी और कमजोर मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ” को जिम्मेदार बताया है।

Related Articles