हेडलाइन

Brijmohan Agarwal Biography in Hindi: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से बने लोकसभा उम्मीदवार, 8 बार जीता विधानसभा चुनाव, जानिये उनके बारे में

Brijmohan Agarwal Biography in Hindi: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से बने लोकसभा उम्मीदवार, 8 बार जीता विधानसभा चुनाव, जानिये उनके बारे में

Brijmohan Agarwal Biography in Hindi: छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश की सबसे बड़ी लीड लेकर लगातार चुनाव जीतते हुए आठवीं बार विधायक बने हैं। बृजमोहन ने प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 67919 मतों के अंतर से हराया है। कॉमर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने एलएलबी की भी डिग्री ली है।

अब 7 लाख में नहीं बस इतने में मिलेगी Maruti Swift

1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने अपने राजनीतिक की शुरुआत भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। वे कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष व भारतीय जनता युवा मोर्चा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रहें हैं। अविभाजित मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री रहने के अलावा छत्तीसगढ़ की सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। भाजपा विधायक दल के सदन में मुख्य सचेतक भी रहे हैं। राजिम में राजिम कुंभ करवा कर उन्होंने राजिम कुंभ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलवाई है।

बृजमोहन अग्रवाल का जीवन परिचय

पिता का नाम:- रामजी अग्रवाल
जन्मतिथि:- 1 मई 1959

जन्म स्थान- रायपुरिया छतीसगढ़

विवाह की तिथि:- 2 जून 1986

पत्नी का नाम- सरिता देवी अग्रवाल

पत्नी की जन्मतिथि:- 21 फरवरी 1965

संतान- 2 पुत्र, 1 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता:- एमकॉम, एमए, एलएलबी

Brijmohan Agarwal Biography in Hindi: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से बने लोकसभा उम्मीदवार, 8 बार जीता विधानसभा चुनाव, जानिये उनके बारे में

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ से 11 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से प्रत्याशी बनाया.. भाजपा ने इन्हें दिया टिकट..

Back to top button