3 शहीद : इंडियन नेवी के युद्धपोत INS Ranvir पर ब्लास्ट, नौसेना के 3 कर्मी शहीद, कई घायल

मुंबई 18 जनवरी 2022।  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज INS Ranvir में  हुए ब्लास्ट में नौसेना के 3 कर्मी शहीद हो गए। भारतीय नौसेना ने बयान में कहा, ‘मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई।’ इसमें कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। बयान में कहा गया है कि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Telegram Group Follow Now

जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था आईएनएस रणवीर

NW News