VIDEO: CM विष्णुदेव साय ने खुद की धान की बुआई, पहले की पूजा पाठ, फिर पहुंचे खेत में, देखिये सीएम का जुदा अंदाज

जशपुर 18 जून 2024। मुख्यमंत्री का आज जुदा अंदाज देखने को मिला। मानसून की आहट के बीच आज से मुख्यमंत्री ने अपने खेतों में बुआई का काम शुरू किया। मुख्यमंत्री खुद आज अपने खेतों में धान की बुआई करने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुआई से पहले पूजा पाठ की। बगिया स्थित आवास में ग्राम देवता एवं इष्ट देवता की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने खेती की शुरुआत की।

Telegram Group Follow Now

आपको बता दें कि हर साल सीएम विष्णुदेव साय पूजा अर्चना के बाद खेती की शुरुआत करते हैं। सीएम ने कहा किसान सम्मान निधि से किसानों को फायदा होगा। उनकी उन्नति का रास्ता खुलेगा। मुख्यमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ो किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

NW News