ब्रेकिंग: पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर नहीं रहे, 3 बार रहे थे विधायक, कांग्रेस में शोक ..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि

 

Telegram Group Follow Now

रायपुर 23 जून 2024। पूर्व विधायक अग्निग चंद्राकर का निधन हो गया। महासमुंद से विधायक रहे अग्नि चंद्राकर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 70 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस दी। कांग्रेस विधायक के निधन पर कांग्रेस ने शोक जताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

महासमुंद के पूर्व विधायक और कांग्रेस के सीनियर नेता अग्नि चंद्राकर का रविवार दोपहर निधन हो गया है। अग्नि चंद्राकर महासमुंद विधानसभा से 1993 , 1998 , 2008 तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे लंबे समय से बीमार थे।3 दिन से रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अग्नि चंद्राकर पिछली कांग्रेस की सरकार में बीज विकास निगम अध्यक्ष भी थे।

अग्नि चंद्राकर का पार्थिव शरीर रविवार को रायपुर से उनके गृह ग्राम लभरा कला लेकर जाया गया, जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

NW News