युवराज सिंह के चेले की हुई टीम इंडिया में एंट्री, जिम्बाब्वे में चमकेगा सितारा

नई दिल्ली। भारतीय टीम को अगले महीने जिम्बाब्वे का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौर के लिए बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने सोमवार को टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में युवा खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया गया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है। गिल के दोस्त और युवराज सिंह को अपना गुरू मानने वाले खिलाड़ी को भी इस टीम में चुना गया है। ये खिलाड़ी है अभिषेक शर्मा।

Telegram Group Follow Now

युवराज सिंह के चेले की हुई टीम इंडिया में एंट्री, जिम्बाब्वे में चमकेगा सितारा

अभिषेक पंजाब से खेलते हैं और युवराज सिंह को अपनी सफलता का श्रेय देते आए हैं। कई बार अभिषेक ने ये कबूल किया है कि युवराज सिंह उन्हें काफी कुछ सिखाते हैं। युवराज सिंह भी अभिषेक के प्रदर्शन पर पोस्ट करते रहते हैं और उनके खराब खेलने पर सोशल मीडिया पर ही उनकी लताड़ लगा देते हैं।

आईपीएल में मचाया घमासान

अभिषेक को टीम इंडिया में चुने जाने की संभवना जताई जा रही थी। इसका कारण आईपीएल -2024 में इस बल्लेबाज की तूफानी बल्लेबाजी थी। अभिषेक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हैं। इस सीजन हैदराबाद के लिए अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। ये जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी थी। अभिषेक ने इस सीजन 16 मैचों में 484 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.21 का रहा। अभिषेक के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। अभिषेक आईपीएल में गेंदबाजों के लिए खौफ का नाम बन गए थे।

Read more : हाईकोर्ट: 1 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर, चीफ जस्टिस व जस्टिक आरके अग्रवाल की होगी डबल बेंच

जिम्बाब्वे दौरे पर भी अभिषेक से इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अभिषेक भी चाहेंगे कि इस दौरे पर वह अपनी छाप छोड़ें और सीनियर खिलाड़ियों की टीम में अपनी दावेदारी को मजबूत करें।

युवराज सिंह के चेले की हुई टीम इंडिया में एंट्री, जिम्बाब्वे में चमकेगा सितारा

गेंदबाजी भी कमाल

अभिषेक शर्मा सिर्फ तूफानी बल्लेबाज नहीं हैं। वह बेहतरी स्पिनर भी हैं। वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं। आईपीएल में भी उन्होंने गेंदबाजी की थी। फर्स्ट क्लास में अभिषेक ने 20 विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 53 मैचों में 29 विकेट लिए हैं। टी20 में 104 मैचों में वह 32 विकेट ले चुके हैं। यानी जो काम अभिषेक के गुरू युवराज सिंह करते थे वही काम अभिषेक भी कर सकते हैं, तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन स्पिन।

Related Articles

NW News