रायपुर: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिला को लिया गया हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर 30 सितंबर 2024। रायपुर में जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने देहव्यापार मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लड़की से ये दोनों महिलाएं जिस्मफरोशी कराया करती थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लड़की को महिलाएं खुद ही ग्राहकों के पास ले जाया करती थी।

जिस लड़की के जरिये सेक्स रैकेट का संचालन ये महिलाएं कर रही थी, वो मानसिक रुप से कमजोर बतायी जा रही है। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में अन्य जानकारी भी मिल सकती है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि महिलाएं नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर देह व्यापार कराती थी।

आरोपियों के खिलाफ अपरहण, नाबालिग को देह व्यापार के लिए सप्लाई करने समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शिक्षा विभाग: संयुक्त संचालक से मिला संयुक्त शिक्षक संघ, पदोन्नति, अवकाश, परीक्षा अनुमति सहित इन मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Related Articles

NW News