Chhattisgarh Weather Update: अब ठंड की होने वाली है छुट्टी, विक्षोभ का असर हुआ कम, मौसम विभाग…

रायपुर 8 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ में मौसम हर दिन के हिसाब से बदल रहा है। कभी तापमान गिर रहा है, तो कभी तापमान चढ़ रहा है। ठंड और गर्मी के बीच अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में ठंड के पूरी तरह से गायब हो जाने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में इस महीने पूरी तरह से ठंड गायब हो जाएगा। हालांकि चक्रवात का कुछ असर जरूर दिख सकता है। मौसम ठंड की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रदेश में धीरे धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रात में भी ठंड का असर कम हो गया।बीते दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा का आना बंद हो रहा है। 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles