ब्रेकिंग : पूर्व विधायक का निधन… हार्ट अटैक के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती… CM ने ट्वीट कर जताया दुख

रायपुर 2 जुलाई 2022। पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर दुख जताया है। 78 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी भिलाई में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। मप्र शासन काल में 5 साल ऊर्जा निगम के अध्यक्ष रहे। संत निरंकारी मिशन के छत्तीसगढ़ के जोनल इंचार्ज रहे….

Telegram Group Follow Now

 आज ही भजन सिंह निरंकारी का हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। भजन सिंह निरंकारी कांग्रेस के सीनियर लीडर थे। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साड़ा के चैयरमैन थे। 2009 के उपचुनाव में वो वैशालीनगर से विधानसभा चुनाव जीते थे।

भजन सिंह निरंकारी के निधन पर कांग्रेस में शोक है। उन्हें इलाज के लिए श्रीशंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर के बाद लगातार अस्पताल कांग्रेस नेता पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यालय की तरफ से जारी ट्वीट में लिखा है…

मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

NW News