Mumbai Indians IPL 2023: आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, कोचिंग स्टाफ में ये दिग्गज शामिल

IPL: आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में कोच्चि में इसके लिए ऑक्शन का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी टीमों ने कुल 80 खिलाड़ी खरीदे। इसी सिलसिले में मुंबई इंडियंस ने एक और अहम कदम उठाया है। पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सत्र से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

Telegram Group Follow Now

अरुणकुमार जगदीश को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। 1993 से 2008 के बीच घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्ले से चमक बिखेरने वाले अरुणकुमार का टीम से जुड़ना निश्चित तौर पर फायदेमंद साबित होगा। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। कैप्शन में अरुणकुमार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया है।

कोचिंग के अनुभव की बात करें तो अरुणकुमार की कोचिंग में कर्नाटक टीम ने बैक टू बैक रणजी ट्राफी का खिताब जीता था। इसके अलावा कर्नाटक ने उनके अंडर ईरानी ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी मे भी जीत दर्ज की है। 15 साल के इतिहास में मुंबई फ्रैंचाइजी के पास 7 खिताब है, जिसमें 5 आईपीएल ट्राफी के अलावा दो चैंपियंस लीग T20 की ट्रॉफी भी शामिल है।

आईपीएल के पिछले सीजन को छोड़ दें तो मुुंबई की टीम इस लीग की सबसे सफल टीम रही है। मुंबई के नाम सर्वाधिक 5 खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, लेकिन पिछले सीजन में टीम को एक-एक जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था। टीम का सफर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर खत्म हुआ था।

Related Articles

NW News