CG – मैनेजर ने आफिस की महिला स्टाफ से किया रेप, होटल में मीटिंग के बहाने बुलाकर दिया घटना को अंजाम, महिला को कर रहा था ब्लैक मेल, फिर पुलिस ने …..

 

Telegram Group Follow Now

दुर्ग 26 नवंबर 2021- एक निजी कंपनी के मैनेजर ने अपने ही आफिस की महिला को धोखे से होटल में बुलाकर रेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी मैनेजर महिला को ब्लैकमेल कर जबरन दैहिक शोषण करने का प्रयास कर रहा था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में कर दी और फिर पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पूरा घटनाक्रम दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कौशल भारती नामक शख्स गुरुनानक नगर भिलाई में रहता है। मौर्या टॉकीज चौराहा के पास स्थित एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि कौशल भारती की संस्था अलग-अलग बैंकों से अनुबंध कर जरूरतमंद लोगों को पर्सनल लोन दिलाने का काम करती है। कौशल भारती ने अपने कार्यायल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को 27 अक्टूबर को क्लाइंट से मीटिंग होने की बात कहकर होटल में बुलाया था। महिला सहकर्मी जब होटल पहुंची, तो मैनेजर ने उसका वेतन बढ़ाने का लालच दिया, और फिर उसके साथ जबरन रेप करने की कोशिश करने लगा। महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी कौशल ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद मैनेजर ने कई बार महिला को धमकी देकर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया गया। कुछ दिन पहले जब महिला ने उसकी बात मानने से मना किया तो आरोपी ने उसे दफ्तर में बदनाम करने की कोशिश की। इस घटना से परेशान पीड़िता ने सुपेला थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

NW News