हेडलाइन

प्राचार्य के सस्पेंशन के बाद अब गिरफ्तारी भी : स्कूल में हुए हंगामे और मारपीट के बाद अब प्राचार्य पर FIR… सस्पेंड करने का भी आदेश

रायपुर 19 सितंबर 2022। छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। आज रायपुर के रोटरी कौस्मो प्राथमिक शाला डूमर तालाब में जमकर हंगामा हुआ था। आरोप था कि प्राचार्य दिलीप भगत ने स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। इस मामले में नाराज परिजनों ने स्कूल के स्टाफ की पिटाई भी की थी। मारपीट और हंगामे के बाद परिजनों ने प्राचार्य दिलीप भगत के खिलाफ आमानाका थाने में शिकायत भी दर्ज करायी थी।

देर शाम खबर ये आयी है कि शिक्षा विभाग ने प्राचार्य दिलीप भगत को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आमानाका थाना में मामला दर्ज करने के बाद अब किसी भी वक्त प्राचार्य की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि फिलहाल दिलीप भगत अपने परिवार के साथ मुंबई में है, जानकारी ये हैकि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर की पुलिस जल्द ही मुंबई जायेगी।

Back to top button