बिग ब्रेकिंग

नशेड़ी और सांड का आमना-सामना…. वीडियो ऐसा नहीं रोक पाएंगे हंसी….

नई दिल्ली 15 मार्च 2023 सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते (Funny Video) लोटपोट हो जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही झन्नाटेदार वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स नशे में टल्ली होकर सांड (Bull Viral Video) से भिड़ गया। इतना ही नहीं शख्स ने सांड की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।


सांड कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो सांड ऐसा हाहाकार मचाता है, जिससे बचने के लिए लोग दबे पांव भाग खड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर आपको सांड के कई खतरनाक और मजेदार वीडियो (Saand Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आप कुछ ऐसा देखेंगे, जिसपर हो सकता है आपको यकीन करना मुश्किल हो जाए। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स नशे में पूरी तरह टल्ली है। नशे में धुत्त होकर शख्स बीच सड़क एक सांड से भिड़ गया। बिल्कुल बेखौफ होकर शख्स सांड से लड़ने लगता है और अगले ही पल सांड को उठाकर पटक भी देता है। हैरानी की बात ये है कि सांड कुछ नहीं कर पाता है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

View this post on Instagram

A post shared by funny 🤣 (@__its__fun__22__)


वीडियो देखकर एक पल के लिए आपको जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? क्योंकि, सांड से पंगा लेना सबके बस की बात नहीं है। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ‘its__fun__22’नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस चटकदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। तो कुछ का कहना है कि ये है दारू का पावर।

Back to top button