हेडलाइन

श्रमिकों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सौगातों की बारिश, आने-जाने का मुफ्त पास, मेधावी बच्चों को 5 हजार की राशि, इलाज के लिए.. देखिये बड़ी घोषणाएं

रायपुर 1 मई 2023। राज्य में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर में मजदूर और मेहनतकश लोगों के खाने बोरे बासी का सम्मान करते हुए कई अधिकारियों ने भी बोरे बासी खाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल हुुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम मंत्री, डॉ शिव कुमार डहरिया तथा मंच पर उपस्थित है पूर्व सांसद श्री नंद कुमार साय, विधायक कोंडागांव श्री मोहन मरकाम, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्री मती किरणमयी नायक रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव श्री शफी अहमद, तथा श्री सुशील सन्नी अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंच पर उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से अपील की थी, कि बोरे बासी खाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर को पोस्ट करें। मुख्यमंत्री की अपील पर हजारों लोगों ने बोरे बासी खाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज साइंस कालेज मैदान में श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खनन, कृषि, निर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों का हमेशा सम्मान किया है।

  • पिछले 4 सालों में हमारी सरकार ने मजदूरों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
  • हमारी सरकार मजदूरों के खाते में सीधे पैसे डाल रही है, चाहे नोनी सशक्तिकरण योजना हो या अन्य योजनाएं।
  • लॉकडाउन के समय में भी छत्तीसगढ़ के मजदूरों को काम मिला है छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कभी मंदी नहीं आई।
  • पिछले साढ़े 4 सालों में 2 लाख 94 हजार से अधिक श्रमिकों का पंजीयन श्रम कार्यालय में हुआ है और इन श्रमिकों को रोजगार भी मिला है।
  • मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाया गया है।
  • 10वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 85% से अधिक अंक लाने पर 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि।
  • श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए नवीन योजनाओं की शुरुआत।
  • श्रमिकों को अब 50 किलोमीटर दूर तक तक आने जाने के लिए मुफ्त मासिक पास उपलब्ध कराया जायेगा।
  • पिछले 4 वर्षों में श्रमिकों के कल्याण के लिए 13 नई योजनाएं संचालित की गई हैं और योजना के अंतर्गत एक सौ 72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है।
  • श्रमिकों के हितों एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा।
  • श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
  • टोल फ्री नंबर 07713505050 पर कॉल करके श्रमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  • ई-रिक्शा अनुदान की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 01 लाख रुपये किया गया है।
  • “श्रमेव जयते” ऐप में श्रमिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपना पंजीयन कर सकते हैं।
  • दुर्घटना होने पर अब सहायता राशि 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये
  • गंभीर रूप से बीमार श्रमिकों को खूबचंद बघेल योजना के तहत 20 लाख रूपये तक का इलाज

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

  • छत्तीसगढ़ में 18 लाख 40 हजार से ज्यादा निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया है।
  • नोनी से सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 26 हजार से ज्यादा बेटियों को लाभान्वित किया गया है।
  • 56 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों को आज प्रदान किया जा रहा है।
  • हमारी सरकार 65 प्रकार के लघु वनोपजों खरीदी हो रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने के लिए राशि बढ़ाकर चार हजार रुपए प्रति मानक बोरा किया गया है।
  • आज इस दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाया जा रहा है हमारी सरकार ने गरीब के भोजन को भी सम्मान देने का कार्य किया है।
  • छत्तीसगढ़ के परंपरागत गीत, नृत्य संगीत को संरक्षित करने का कार्य भी हमारी सरकार कर रही है, परंपरागत पर्व तीज त्यौहारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Back to top button