बिग ब्रेकिंग

बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश का किसान हित में बड़ा ऐलान….धान खरीदी की तारीख 1 सप्ताह बढ़ायी गयी…

रायपुर 22 जनवरी 2022। किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में में धान खरीदी की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गयीहै। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन किसानों का धान जरूर खरीदा जायेगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि किसानों की परेशानी पर राज्य सरकार नजर रखे हुए हैं, जरूरत पड़ी तो धान खरीदी की तारीख बढ़ायी जायेगी।

राज्य सरकार ने अपने वादों के अनुरूप किसानोंके हित में बड़ा फैसला लेते हुए 1 सप्ताह तक धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। इससे पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी की तारीख थी। अब मुख्यमंत्री के फैसले के बाद राज्य के लाखों किसानों को बड़ी सहूलियत हो जायेगी। आपको बता दें कि बारिश की वजह से धान खरीदी काफी प्रभावित हुई थी, इसी दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दे दिये थे कि जरूरत पड़ी तो धान खरीदी की तारीख बढ़ायी जायेगी।

Back to top button