शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन आज….राजधानी में हजारों शिक्षकों के जुटने का दावा…संजय शर्मा बोले- सभी कर्मचारी निर्णायक हड़ताल कर रहे थे, फिर भी फेडरेशन ने हड़ताल वापस लिया?

रायपुर 30 जुलाई 2022। डीए व एचआरए के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के (यथासमय वाले) बयान के बाद अन्य विभाग के कर्मचारियो ने फोन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल को उचित बताते हुए फेडरेशन को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की सलाह दी पर नेतृत्व ने अपने पूर्व के फैसले की वर्तमान स्थिति में समीक्षा न करते हुए हड़ताल वापस कर दिया है। भविष्य में ऐसा आंदोलन खड़ा नही होगा और न ही फेडरेशन कभी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।

फेडरेशन ने 2 सूत्रीय मांग डी ए व एच आर ए को जब से अनियमित कर्मचारियो के नियमितीकरण व रसोईया संघ के मांग से जोड़ा तभी से डी ए व एच आर ए के संघर्ष से फेडरेशन हट गया, उक्त 2 समूह की संख्या से हर जिले में रैली कर सुर्खियों की चाहत ने 5 लाख हड़ताल में संघर्षरत कर्मचारियो की मांग पर पानी फेर दिया, ये लड़ाई DA व HRA की थी, जिन 2 वर्ग के मांग को लिया गया है उन्हें DA व HRA मिलता ही नही, अगर कोई अतिरिक्त मांगपत्र देना ही था तो फेडरेशन कार्यकारिणी सम्बद्ध 83 हजार सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति दूर करने का मांग किया जाना था।

अन्य अवसर पर अनियमित कर्मचारी व रसोइया की मांग पर ज्ञापन या संघर्ष किया जा सकता था, फेडरेशन के 25 से 29 जुलाई के हड़ताल केवल 5 लाख कर्मचारियो के 2 मुद्दे डी ए व एच आर ए के लिए ही था, अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत ने फेडरेशन के सभी जिला संयोजक से भी पूछा कि कर्मचारी व शिक्षको के पूर्ण सहयोग से चल रहे हड़ताल के विषय पर अन्य 2 मांगपत्र व हड़ताल समाप्ति का निर्णय क्या उचित है,?

फेडरेशन ने अंत मे उक्त 2 मांग को भी छोड़ दिया और हड़ताल का मैदान भी छोड़ दिया, उनके द्वारा हड़ताल की समीक्षा न कर हड़ताल छोड़ देने से शासन के पास मांग भी कमजोर हो गया है, दरअसल 2 मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल उनके प्रतिस्पर्धा में नही बल्कि पूरक ही था, हम तो हड़ताल में ही है, इससे उन्हें समर्थन ही मिल रहा था पर चर्चा व निर्णय के पहले हड़ताल छोड़ने से कर्मचारियो के मांग को धक्का लगा है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपुत ने बताया कि हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए फेडरेशन से अपील किया था, हम अब भी चाहते है कि समस्त विभाग के कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांग DA व HRA के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होकर मांग को सरकार के पास मजबूती से रखें, फेडरेशन हड़ताल समाप्त कर DA व HRA के मुद्दे पर शासन को वाकओहर दे रहा है, 15 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात शासन को महंगाई भत्ता घोषित करने के लिए समय देना है।

30 जून को 2 सूत्रीय मांग को लेकर बूढ़ातालाब रायपुर में शिक्षक व कर्मचारियो का बड़ा आंदोलन जंगी प्रदर्शन है, हमने शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी संघ को डीए व एच आर ए के संघर्ष में निष्पक्ष बैनर – सामूहिक नेतृत्व में साथ आने अपील किया है। 30 जून को रायपुर में शिक्षक, कर्मचारियो का एक बडा प्रदर्शन होगा।

Back to top button