×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Tuesday, 18 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

बिलासपुर हाईकोर्ट का सख्त रुख: बिना सहमति पर्सनल लोन देने पर बैंकों को झटका, रिकवरी एजेंटों की कार्रवाई पर रोक

बिलासपुर 18 अगस्त 2026। बिना सहमति पर्सनल लोन स्वीकृत किए जाने और इसके बाद रिकवरी एजेंटों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने के मामलों में बिलासपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संबंधित बैंकों और रिकवरी एजेंटों को अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया है।

दोनों मामलों में याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने सीमित राशि के पर्सनल लोन के लिए अपने दस्तावेज और ओटीपी साझा किए थे, लेकिन उनकी जानकारी और सहमति के बिना अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से बड़ी रकम के कई लोन स्वीकृत कर दिए गए।

Advertisement

स्टाफ नर्स वर्षा बेक का मामला

पहला मामला सिम्स में स्टाफ नर्स वर्षा बेक से जुड़ा है। उन्होंने अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के मुताबिक अप्रैल 2023 में स्पैश एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट सेलिंग एजेंट मनोज कुमार भगत ने फोन कर उन्हें पर्सनल लोन दिलाने का प्रस्ताव दिया था।

याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने केवल आदित्य बिड़ला कैपिटल से 5.40 लाख रुपये का लोन लेने के लिए सहमति दी थी। आरोप है कि इसके बाद उनकी जानकारी और सहमति के बिना विभिन्न बैंकों से कुल करीब 46.20 लाख रुपये के कई पर्सनल लोन स्वीकृत करा दिए गए।

50 फीसदी रकम खाते में ट्रांसफर करने को कहा

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जब वर्षा बेक ने इस मामले पर आपत्ति जताई तो डायरेक्ट सेलिंग एजेंट ने कथित तौर पर लोन की 50 प्रतिशत राशि अपने खातों में ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही ईएमआई का भुगतान स्वयं करने का भरोसा दिलाया गया।

कुछ समय तक ईएमआई का भुगतान करने के बाद कथित तौर पर भुगतान बंद कर दिया गया। इसके बाद रिकवरी एजेंटों की ओर से याचिकाकर्ता और उनके परिवार को परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है।

आयुर्वेद कॉलेज कर्मचारी के साथ भी ऐसा ही मामला

दूसरा मामला आयुर्वेद कॉलेज के कर्मचारी हरि लाल पोया से संबंधित है। उन्होंने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका के अनुसार सितंबर 2023 में स्पैश एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्ट सेलिंग एजेंट पूजा यादव ने फोन कर उन्हें पर्सनल लोन दिलाने का प्रस्ताव दिया था।

हरि लाल पोया ने कथित तौर पर केवल चोला मंडलम से 5 लाख रुपये का लोन लेने की सहमति दी थी। आरोप है कि उनकी सहमति के बिना अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से कुल 95,31,680 रुपये के कई पर्सनल लोन स्वीकृत कर दिए गए।

हाईकोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

दोनों मामलों की सुनवाई न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की अदालत में हुई। कोर्ट ने संबंधित बैंकों और रिकवरी एजेंटों को अगली तारीख तक याचिकाकर्ताओं के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने सभी संबंधित प्रतिवादियों को मुख्य याचिका और अंतरिम आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

इन मामलों में अब संबंधित बैंकों और अन्य पक्षों का जवाब महत्वपूर्ण होगा। हाईकोर्ट के अगले आदेश के बाद यह स्पष्ट होगा कि कथित तौर पर बिना सहमति स्वीकृत किए गए लोन और रिकवरी प्रक्रिया को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG- रांग नंबर पर हुई दोस्ती, फिर गर्लफ्रेंड बनाकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG सस्पेंड न्यूज: कलेक्टर से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी निलंबित, स्वास्थ्य विभाग की बैठक कलेक्टर ने किया था सवाल जवाब

RECOMMENDED

CG: दशकर्म के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, परिवार रह गया हैरान

RECOMMENDED

रायपुर में दर्दनाक हादसा: खुले नाले और जलभराव ने ली 4 साल के मासूम की जान

RECOMMENDED

CG- दुर्गापूजा-दीवाली के लिए ट्रेन यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, देखिये लिस्ट

RECOMMENDED

छत्तीसगढ में 211 पक्षी प्रजातियां : छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां

RECOMMENDED

बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 36 पुलिसकर्मियों का तबादला; SI, ASI और आरक्षकों की बदली पदस्थापना

RECOMMENDED

कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार,832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

RECOMMENDED
POCO M8x 5G

POCO M8x 5G: भारत में जल्द दस्तक देगा पोको का नया 5G फोन, 20 हजार से कम होगी कीमत!

RECOMMENDED
Wife Parveen's emotional message about the 23-year struggle goes viral as 'Awarapan 2' crosses the ₹100 crore mark.

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: ₹100 करोड़ पार होते ही पत्नी परवीन का 23 साल के संघर्ष पर भावुक संदेश वायरल

RECOMMENDED
IND vs SL Galle Test

IND vs SL : ऋषभ पंत और सरफराज खान की मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RECOMMENDED
Sawan Putrada Ekadashi 2026

सावन पुत्रदा एकादशी 2026: वास्तु अनुसार किस दिशा में करें पूजा? जानें सही नियम

RECOMMENDED

Korba Police Transfer: कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन सस्पेंड, एसपी ने सस्पेंशन के अलावे 3 निरीक्षकों समेत 8 पुलिसकर्मियों के भी किये तबादले

RECOMMENDED
boy & girl fight

रायपुर होटल में प्रेमिका की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने फल काटने वाले चाकू से किया हमला; खुद भी जान देने की कोशिश

RECOMMENDED

TET शिक्षकों के गले की फांस नहीं बनने देंगे, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, सेवा सुरक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे, 18 अगस्त को DPI में सौंपेंगे ज्ञापन

RECOMMENDED

DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कंधे को छूकर निकली बुलेट

RECOMMENDED

बेमेतरा DEO आफिस में शिक्षकों का प्रदर्शन, TET अनिवार्यता खत्म करने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर DEO कार्यालय का घेराव

RECOMMENDED

सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां

RECOMMENDED
crime APRADH

CG- खौफनाक वारदात: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां-बाप को उतारा मौत के घाट, शव बोरे में किए पैक

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- रांग नंबर पर हुई दोस्ती, फिर गर्लफ्रेंड बनाकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार